सूर्य के करीब पहुंचा सूर्य के करीब पहुंचा Aditya L1, इसरो ने भेजी तस्वीरें
Sep 17, 2023
भारत का सौर मिशन आदित्य L1 ने चौथी बार सफलतापूर्वक कक्षा बदल लिया है. इसने बताया कि चौथी बार कक्षा बदलने की प्रक्रिया के लिए रस्टम फायर किए गए.
Credit :india.com
इससे पहले 3,5 और10 सितंबर को सफलतापूर्वक कक्षा बदलने की प्रक्रिया पूरी की गई थी. इस प्रक्रिया को इसरो के बेंगलुरु, मॉरीशस और पोर्ट ब्लेयर स्टेशनों से ट्रैक किया गया.
Credit : oneindia
इसरो ने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं. जिसमें कक्षा बदलने के साथ ही सौर मिशन सूर्य के और नजदीक पहुंचते दिखाया गया है.
Credit : x.com
इससे पहले आदित्य L1 ने पृथ्वी और चंद्रमा के साथ एक खास तस्वीर क्लिक की थी. जिसे इसरो ने शेयर किया था
Credit :Quora
इसरो के अनुसार आदित्य L1 16 दिन पृथ्वी की कक्षा में बताएगा. इस दौरान पांच बार आदित्य L1 की कक्षा बदलने के लिए अर्थ बोनफायर किया जाएगा.
Credit :india.com
इसरो ने 10 सितंबर को रात करीब 2:30 बजे तीसरी बार आदित्य L1 स्पेस क्राफ्ट की ऑर्बिट बढ़ाई थी. तब इसे पृथ्वी से 296 किलोमीटर x71,767 किलोमीटर के कक्षा में भेजा गया था. |
Credit : asiana times
पहली बार इसरो के वैज्ञानिकों ने 3 सितंबर को आदित्य L1 की ऑर्बिट बढ़ाई थी. तभी से पृथ्वी की 245 km x 22459 km कक्षा में भेजा गया था.
Credit :SocialMedia
आदित्य L1 को 2 सितंबर को सुबह 11:50 बजे PSLV-C57 के XL वर्जन रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था.
Credit :news 9 live
लॉन्चिंग के 63 मिनट 19 सेकंड बाद स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी की 235 KM x 19500 KM की कक्षा में स्थापित कर दिया था.